Yoga Day Hindi Rhymes For Kids



मैं छोटा हूँ तो क्या हुआ
मैं भी योगा कर लेता हूँ
लम्बी लम्बी साँसे लेकर
शरीर शुद्ध कर लेता हूँ
मैं छोटा हूँ तो क्या हुआ
मैं भी योगा कर लेता हूँ
इधर पलट कर, उधर पलट कर
सब आसन कर लेता हूँ
आखें खोल, जीभ निकाल
सिंह आसन कर लेता हूँ
मैं छोटा हूँ तो क्या हुआ
मैं भी योगा कर लेता हूँ
योगा करते दादा दादी
मैं उनको कॉपी कर लेता हूँ
लेट चुपचाप, आँख मूंदकर
शव आसन कर लेता हूँ
मैं छोटा हूँ तो क्या हुआ
मैं भी योगा कर लेता हूँ
स्वस्थ मन और स्वस्थ है तन
स्वस्थ आचरण कर लेता हूँ
देश निर्माण में, समाज के काम में
अपना योगदान कर देता हूँ
मैं छोटा हूँ तो क्या हुआ
मैं भी योगा कर लेता हूँ
अनमोल देन ये भारत की
दुनिया को एकजुट कर लेती है
आओ मिलके करें हम योगा
यह निमंत्रण देता हूँ
मैं छोटा हूँ तो क्या हुआ
मैं भी योगा कर लेता हूँ
मैं छोटा हूँ तो क्या हुआ
मैं भी योगा कर लेता हूँ

0/Post a Comment/Comments

If you have any doubts and suggestions please let me know.

Previous Post Next Post